फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हेलमेट का करें प्रयोग, वाहन चलाते समय न करें नशा

हेलमेट का करें प्रयोग, वाहन चलाते समय न करें नशा

Tue, 15 Jan 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट का करें प्रयोग, वाहन चलाते समय न करें नशा
जायस (रायबरेली)। सड़क हादसे आज न सिर्फ खुशियां छीन रहे हैं, बल्कि कभी न भूलने वाला गम दे रहे हैं। हर दिन हादसे होने के बाद भी हम सजग नहीं हो रहे हैं। किसी के घर का मुखिया तो किसी का लाडला इन हादसों की वजह से अपनी जान गंवा रहा है। ऐसा नहीं है कि इन बढ़ते हादसों पर अंकुश नहीं लग सकता। बस इसके लिए यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन



अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत अमेठी जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में कुछ इसी तरह छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। सीओ तिलोई राजकुमार सिंह ने न सिर्फ छात्र-छात्राओँ को कॅरियर से संबंधित जानकारी दी, बल्कि यातायात नियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन



उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन कराने का संकल्प दिलाया। साथ ही कहा कि हम सबकी जिंदगी अनमोल है। इसलिए सभी यातायात से जुड़े नियमों का पालन करे। धीमी गति से गाड़ी चलाएं। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। नशे में वाहन न चलाएं। अभिभावक भी अपने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दें और उन्हें जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
सड़क हादसों से हंसते-खेलते परिवार की खुशियां गम में तब्दील हो रही हैं। यह आज चिंता का विषय है। यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से ही ऐसी स्थिति आती है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन किया जाए। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करे। जेब्रा क्रॉसिंग आने पर भी नियमों का पालन करें।
- राजकुमार सिंह, सीओ, तिलोई


यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से ही लोग अक्सर सड़क हादसे में जान गंवा देते हैं। यह सीधे तौर पर लापरवाही की वजह से होता है। छात्र-छात्राओं से आह्वान है कि वह स्वयं के साथ ही अपने अभिभावकों से यातायात नियमोें का पालन कराने के लिए प्रेरित करें। गाड़ी धीमी गति से चलाएं। हेलमेट का प्रयोग करें।
- नरेंद्र बहादुर सिंह, प्राचार्य, मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस


अक्सर देखा जाता है कि लोग तेजी से वाहन चलाते हैं। स्पीड से गाड़ी चलाने से लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। जरूरी है कि धीमी गति से गाड़ी चलाई जाए और यातायात नियमों का पालन किया जाए। सड़क पर मुड़ते समय दाएं-बाएं जरूर ध्यान रखें। सबको को नियमों का पालन करना चाहिए।
- शशि, प्राचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस


स्वयं के साथ ही दूसरों को भी यातायात नियम का पालन कराने के लिए प्रेरित किया जाए। इस तरह के आयोजन आगे भी होने जरूरी हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों को गाड़ी न चलाने दें। गाड़ी चलाने के दौरान हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जरूर कहें, ताकि हादसों से बचा जा सके।
- रविंद्र सिंह, एसओ, जायस


जल्दबाजी के चक्कर में न पड़ें
छात्रा गजल सिद्दीकी, नाहिद अख्तर, शिफा सिद्दीकी का कहना है कि वाहन चलाते समय कोई यातायात नियमों का पालन नहीं करता है। जल्दबाजी के चक्कर में कोई रुकता नहीं। यही लापरवाही हादसे का सबब बन जाता है। इससे बचना चाहिए। जल्दबाजी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।


नियमों का पालन करने का दिलाएंगे संकल्प
छात्रा शालिनी त्रिपाठी, अदीबा नकवी, तहरीम फातमा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना जरूरी हो गया है। कार्यक्रम में यातायात के नियम के बारे में जानकर अच्छा लगा। नियमों के बारे में न सिर्फ लोगों को जानकारी देंगे, बल्कि उन्हें संकल्प भी दिलाएंगे।



व्यवस्था में सुधार कराए पुलिस
छात्रा आरती, शीला भारती, धनो कांति, साहिबा खातून ने कहा कि जायस कस्बे में अक्सर जाम की समस्या रहती है। लोग यातायात नियमों का पालन सुचारू रूप से नहीं करते। ऐसे में लोगों को दिक्कतें होती हैं। जरूरत है कि पुलिस इस पर ध्यान दे और व्यवस्था में सुधार करने के लिए बेहतर प्रयास करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed