फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मशक्कत के बाद जुड़ा तार,

मशक्कत के बाद जुड़ा तार,

Fri, 07 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मशक्कत के बाद जुड़ा तार,
रायबरेली। ट्रांसमिशन डलमऊ को जाने वाली 132 केवी लाइन के टूटे तार को बुधवार देर रात जोड़ दिया गया। रात में ही बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। बिजली आने से करीब करीब पांच लाख आबादी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



पावर ग्रिड अमावां से डलमऊ ट्रांसमिशन को जाने वाले 132 केवी लाइन (टॉवर) का तार शंकरगंज के पास टूट गया था। इससे डलमऊ ट्रांसमिशन से जुड़े 33 केवी उपकेंद्र डलमऊ, डलमऊ तहसील, डलमऊ पंप कैनाल, लालगंज, लालगंज तहसील, कठगर, गदागंज, उतरपारा, जमुनापुर समेत 10 उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन



बिजली न आने से करीब पांच लाख से ज्यादा आबादी अंधेरे में डूब गई। रात करीब 11.30 बजे फैजाबाद जिले से पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पहुंची, तब जाकर मरम्मत का कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीओ ट्रांसमिशन एके मौर्य ने बताया कि शंकरगंज में तार टूटा था। बारिश के चलते तार जोड़ने में जरूर दिक्कत आई, लेकिन देर रात करीब ढाई बजे तार जोड़ दिया गया। इसके बाद सभी उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति हुई। तीन बजे तक गांवों की आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed