{"_id":"5b901e4c867a557ebe1e7d95","slug":"81536171596-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम व दो स्कूलों के संचालकों समेत 80 भवन मालिकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम व दो स्कूलों के संचालकों समेत 80 भवन मालिकों को नोटिस
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। आरडीए ने शहर की बेशकीमती वीरपाल कोठी की जमीन पर कब्जा करके आलीशान मकान बनवाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
आरडीए ने आलीशान कोठियों में रहने वालों, जलनिगम कार्यालय व दो स्कूलों के संचालकों समेत 80 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है। भवन मालिकों को 15 दिन का समय दिया गया है।
शहर के इंदिरा नगर में वीरपाल कोठी की जमीन आरडीए की है। लोगों ने आरडीए से बिना क्रय किए व अनुमति के ऊंचे-ऊंचे भवन बनवा लिए हैं।
आरडीए ने सर्वे करवाकर 80 अवैध भवन मालिकाें को चिह्नित किया है। सभी को नोटिस दिया गया है। इसमें प्रमुख रूप से दयावती मोदी स्कूल, विश्वेश्वर स्कूल के अलावा जलनिगम कार्यालय शामिल है। इसके अलावा कई भवन मालिक भी हैं।
हो गया निर्माण, आरडीए को खबर नहीं
आरडीए में पूर्व में तैनात अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा अब लोगों भोगना पड़ रहा है। डेढ़ साल पहले ही अवैध भवन आरडीए की जमीन पर बनकर तैयार हो गए, लेकिन आरडीए के अधिकारियों को कानोंकान खबर नहीं लगी। हालांकि अब प्राधिकरण के सक्रिय होने के बाद निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है।