फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संशोधित खबर...

संशोधित खबर...

Sun, 04 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर...
एआरटीओ कार्यालय में काम करते मिले ‘बाहरी’
विज्ञापन



रायबरेली। उप परिवहन आयुक्त (लखनऊ परिक्षेत्र) अनिल कुमार मिश्रा ने शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान कार्यालय में दलाल काम करते देख वह भौचक रह गए।


इस दौरान एआरटीओ प्रशासन गीतांजलि मित्रा कक्ष में मौजूद नहीं थीं, लेकिन कई बाहरी लोग बैठकर यहां काम निपटा रहे थे।


इस पर उप परिवहन आयुक्त का माथा ठनक गया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और सुधरने की चेतावनी दी।


एआरटीओ कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत शासन स्तर पर की गई थी। इसकी जांच उप परिवहन आयुक्त (लखनऊ परिक्षेत्र) अनिल कुमार मिश्रा को दी गई थी।


शनिवार को वह जांच करने पहुंचे। इस दौरान अपनी कार एआरटीओ कार्यालय से 50 मीटर पहले ही रोक दी और पैदल ही दफ्तर पहुंच गए।


यहां चल रही मनमानी का नजारा देख वह हैरत में पड़ गए। कुछ देर बाद जब उनकी कार परिसर में दाखिल हुई तो हड़कंप मच गया।


वह एआरटीओ (प्रशासन) गीतांजलि मित्रा के कमरे में दाखिल हुए तो कक्ष में कई बाहरी लोग बैठकर काम कर रहे थे। वह कुछ कहते कि इससे पहले ही सभी लोग भाग निकले। इस पर उनका माथा ठनक गया।
विज्ञापन



बताया गया कि एआरटीओ (प्रशासन) छुट्टी पर हैं। उन्होंने सभी पटलों पर पहुंचकर जांच की। साथ ही एक-एक कर बाबुओं का परिचय पूछा और जमकर लताड़ लगाई।


राजस्व की रिपोर्ट न दे पाने पर कर्मचारी ताराचंद को फटकारा। उप परिवहन आयुक्त (लखनऊ परिक्षेत्र) ने बताया कि एआरटीओ के न मिलने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी है। दोबारा आना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत मिली है कि यहां एआरटीओ कक्ष के साथ ही अन्य पटलों पर बाहरी और विभाग से रिटायर हो चुके लोग काम कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पीटीओ अवधराज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed