फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सूबे के नगर विकास मंत्री ने बोला तीखा हमला

सूबे के नगर विकास मंत्री ने बोला तीखा हमला

Wed, 25 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सूबे के नगर विकास मंत्री ने बोला तीखा हमला
कांग्रेस, सपा, बसपा दगे हुए ट्रांसफार्मर : खन्ना
विज्ञापन

रायबरेली। प्रदेश के संसदीय कार्य व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को आईटीआई ऑफिसर्स क्लब में 12142.61 लाख रुपये से बनाए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा दगे हुए ट्रांसफार्मर हैं। जिनसे बिजली नहीं निकलती। वर्तमान सरकार का एक ही लक्ष्य है सबका साथ और सबका विकास। सरकार जनता को बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट मुहैया कराने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। किसानों के कर्ज माफ करके उन्हें फायदा पहुंचाने का कार्य किया गया है। भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी व कर्मचारी विकास कार्यों में गड़बड़ी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मंत्री ने यहां 235.24 लाख रुपये की लागत से पूरी हो चुकी चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 11907.37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आठ निर्माणाधीन योजनाओं का शिलान्यास भी किया। दोनो योजनाओं की कुल लागत 12142.61 लाख रुपये है। मंत्री ने जिन चार योजनाओं का लोकार्पण किया, उनमें 167.10 लाख रुपये की लागत से बना शहरी बेघरों के लिए सदर तहसील के ग्राम धौरहरा में आश्रय गृह, नगर पंचायत ऊंचाहार में 28.10 लाख रुपये की लागत से बनाए गए पांच सामुदायिक प्रसाधन, 20.07 लाख रुपये की लागत में बना ऊंचाहार मार्ग पर सार्वजनिक प्रसाधन एवं वार्ड नंबर पांच में 19.97 लाख रुपये की लागत से बना इंटर लॉकिंग व कवर्ड नाली शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन योजनाओं का शिलान्यास किया है, उसमें अमृत योजना के तहत रायबरेली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन है। इसकी लागत फेज-1 के लिए 4983.38 लाख रुपये व फेज-2 के लिए 6205.27 लाख रुपये रखी गई है। मुंशीगंज में आसरा योजना के तहत 250.96 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आश्रम गृह, ग्राम अतरेहटा में कान्हा पशु आश्रम योजना के तहत 249.70 लाख रुपये से निर्माणाधीन कान्हा पशु आश्रम, नगर पंचायत डलमऊ में 112 लाख रुपये से निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का विकास, नगर क्षेत्र रायबरेली में 49.92 लाख रुपये से निर्माणाधीन छह सामुदायिक प्रसाधन, नगर पंचायत परशदेपुर में आदर्श योजना के तहत 25 लाख रुपये से बनाया जाने वाला सार्वजनिक प्रसाधन, नगर पंचायत सलोन में 17.14 लाख रुपये से निर्माणाधीन परशदेपुर मार्ग पर जलनिकासी के लिए बड़ी नाली का निर्माण एवं नगर पंचायत परशदेपुर कार्यालय परिसर के पास स्थित 12 बीघे भूमि पर 14 लाख रुपये से निर्माणाधीन बैरीकेडिंग कार्य शामिल है। इससे पहले मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित किया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि हमारा लगातार यही प्रयास रहेगा कि हम सब विकास कार्य तेजी से करें। मंत्री ने अफसरों के साथ बैठक की और उनसे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed