फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला 15-59-10

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला 15-59-10

Mon, 16 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला 15-59-10
स्वयं के साथ दूसरों को रखिए सेफ, धीमी रफ्तार में चलाएं गाड़ी
विज्ञापन

रायबरेली। यातायात नियमों की जानकारी के लिए छात्र-छात्राओं में न सिर्फ उत्साह दिखा, बल्कि उनमें बढ़ते सड़कों को लेकर चिंता भी दिखी। उनका कहना था कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए सख्त कानून की दरकार है। ऐसा होने पर ही यातायात नियमों का पालन हर वाहन चलाने वाला व्यक्ति कर पाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

नियम तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
छात्रा सोनाली सिंह, जया सिंह का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कुछ लोग ही कर रहे हैं। इस वजह से सड़क हादसे हो रहे है। जरूरत है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। नशे की हालत में चलती हुई गाड़ी के ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए और गाड़ी सीज होना चाहिए, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त हो सके।
विज्ञापन


ऐसे आयोजन होते रहें
छात्र प्रभात मौर्या, छात्रा रजनी वर्मा का कहना है कि आम जनता को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी और जागरूकता के लिए प्रत्येक चौराहे पर संकेतक लगाए जाने चाहिए। ऐसा होने से वे जागरूक होंगे तो यातायात नियमों का पालन जरूर करेंगे। साथ ही ऐसे आयोजन भी आगे भी होने रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीड ब्रेकर बनाना चाहिए
छात्रा अलका शुक्ला, छात्र अमरजीत साहू का कहना है कि कम ही लोग हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाते हैं। सीट बेल्ट का प्रयोग करते हैं। इसी वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस को चाहिए कि वे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें। जगह जगह पर स्पीड ब्रेकर भी बनने चाहिए।

नियमों के तहत चलाएं गाड़ी
छात्रा उमा तिवारी, छात्र आदर्श दीक्षित का कहना है कि विद्यालयों की छुट्टी के समय वहां पर पुलिस सिपाही तैनात किए जाएं और वे बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दें। जो नियमों का पालन न करें उन पर कार्रवाई की जाए। लोग नियमों को ध्यान में रखते हुए गाड़ी चलाएं और अपनी जिंदगी को सेफ रखें।

ठोस कदम उठाने की जरूरत
छात्र पंजाब लाल और छात्रा रागिनी मौर्या कहना है कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यदि कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके लिए भी ठोस कदम उठाने चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा यह जागरूकता अभियान लाकर के निश्चित ही समाज को एक नई दिशा देगा। इसी तरह के आयोजन आगे भी होने चाहिए।


छात्र-छात्राओं ने पूछे सवाल, सीओ ने दिया जवाब
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सीओ से सवाल किए, जिनका उत्तर उन्होंने बेहतर ढंग से दिया। छात्रा सुनीला सिंह ने सवाल किया कि लड़कियों के साथ आए दिन छींटाकशी की जाती है। पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। इस पर सीओ ने कहा कि जो भी मामले जानकारी में आते हैं उन पर कार्रवाई की जाती है। यदि ऐसा होता है तो लड़कियां बेहिचक होकर अपनी बात पुलिस को बताएं। साथ ही डॉयल 100 पर तत्काल सूचना दे। छात्रा जय सिंह ने पूछा कि हरे पेड़ों की कटान पर रोक नहीं लगती है, जबकि यही पेड़ पर्यावरण को साफ सुथरा बनाते हैं। इस पर सीओ ने कहा कि जहां पर भी सूचना मिलती है, पेड़ कटान कराने वालों पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed