{"_id":"59dd1cbf4f1c1bce538b6c1e","slug":"81507663039-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं छात्रा की मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं छात्रा की मौत का कारण
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
रायबरेली। थाना क्षेत्र में कक्षा एक की छात्रा की मौत का मामला गहराता जा रहा है। पीएम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। वहीं दहशतजदा अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया है। इसके चलते मंगलवार को स्कूल में सन्नाटा रहा। बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया और अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही।
गौैरतलब है कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल से पांच दिन पहले गायब हुई छात्रा का शव सोमवार को ड्रेन में मिला था। सिर मुड़ा था। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। प्राइमरी स्कूल में 100 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। पर छात्रा की मौत के बाद से स्कूल में पठन-पाठन का कार्य ठप हो गया है। सुबह शिक्षामित्र मीनू सिंह स्कूल पहुंची। पर कोई बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा। बीईओ रामललित वर्मा ने स्कूल का निरीक्षण किया। अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही। अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। घटना के हर पहलू पर जांच कराई जा रही है। जल्द छात्रा की मौत की सच्चाई सबके सामने होगी।