फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वाहनों की रफ्तार में थमी मां-बेटे समेत चार लोगों की सांसें

वाहनों की रफ्तार में थमी मां-बेटे समेत चार लोगों की सांसें

Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की रफ्तार में थमी मां-बेटे समेत चार लोगों की सांसें
वाहनों की रफ्तार में थमीं मां-बेटे समेत पांच लोगों की सांसें
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में वाहनों की रफ्तार में मां-बेटे समेत पांच लोगों की सासें हमेशा के लिए थम गईं। जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात टैंकर-ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई। भदोखर थाना क्षेत्र में बाइक सवार मां-बेटे को टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बेटे ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि मां की जिला अस्पताल में सांसें थम गईं। वहीं लालगंज क्षेत्र में हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में रात में एक ट्रक जिला मुख्यालय की तरफ और टैंकर ऊंचाहार की तरफ जा रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर पूरे झाम सिंह गांव के पास वाहनों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक चालक फकीरे लाल निवासी चिल्हौर मैनपुरी और टैंकर चालक राज कुमार निवासी मेजरगंज थाना भदोखर रायबरेली घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार को दोनों की मौत हो गई। जगतपुर एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी। वहीं डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज गांव निवासी लवकुश मौर्या (20) पुत्र रविशंकर अपनी मां सरजूदेई (58) को बाइक पर बैठाकर मुंशीगंज की तरफ से गांव जा रहा था। मनहेरू के पास मुंशीगंज की तरफ आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मां को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज इंसाफ अली मौके पर पहुंचे और टेंपो को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक फरार हो गया। लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के भेजा गया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूरे गौतमन मजरे चांदाटीकर निवासिनी रामकली (45) पत्नी गुरूदीन गंगा स्नान करने गई थी। रास्ते में हुई मार्ग दुर्घटना में वह घायल हो गई। उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में मेडौली निवासी सूरज, पवन, अचलगंज निवासी शिवशंकर, सरेनी निवासी हरिशंकर भी घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed