फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   75 candidates in the election ground, the final day's four left

चुनावी मैदान में अब 75 प्रत्याशी, अंतिम दिन चार ने छोड़ा मैदान

Thu, 09 Feb 2017 11:18 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 09 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
75 candidates in the election ground, the final day's four left
UP Election 2017 - फोटो : getty images
जिले में गुरुवार को नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने अपना परचा वापस लेकर मैदान छोड़ दिया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी अखाड़े में 75 सूरमाओं के बीच 23 फरवरी को मुकाबला होगा। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये गये। अंतिम दिन की नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू कराई गई। पहले दिन बुधवार को नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया के बाद 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे थे।
विज्ञापन


अंतिम दिन हरचंदपुर विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कन्हई लाल, ऊंचाहार विधान सभा सीट से सबका दल यूनाइटेड पार्टी के प्रत्याशी शशिभान, यहीं से बहुजन मुक्त पार्टी के मो. उजैर और सलोन विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी तुलसीराम ने परचा वापस ले लिया। इस तरह अब 75 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य का कहना है कि सभी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुल 75 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनको चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। 23 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन


रायबरेली जिले की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और सपा के बीच अंतिम दिन भी कोई बात नहीं बन पाई। नतीजतन चुनावी घमासान में यहां से सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। ऊंचाहार विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी अजय पाल सिंह चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह सरेनी विधान सभा सीट पर सपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह आमने-सामने हैं।  हालांकि दोनों पार्टियों के नेता पहले ही कह चुके हैं कि जहां पर दोनों दलों के प्रत्याशी हैं, वहां पर फ्रेंडली फाइट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed