फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   73 thousand children malnourished, 10 thousand laudle included in red category

73 हजार बच्चे कुपोषित, लाल श्रेणी में शामिल 10 हजार लॉडले

Tue, 03 Sep 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
73 thousand children malnourished, 10 thousand laudle included in red category
रायबरेली। तमाम प्रयासों के बाद भी जिले के बच्चे कुपोषण से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन कराया गया तो 73,899 बच्चे कुपोषित मिले हैं। इसमें 10,180 बच्चे अति कुपोषित (लाल श्रेणी) पाए गए हैं। डीएम नेे सभी अधिकारियों को गोद लिए अपने-अपने गांवों में पहुंचकर एक माह के अंदर बच्चों को कुपोषण से मुक्त करके सेहतमंद बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलेे को सुपोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी विभाग काम भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ बच्चे कुपोषण से मुक्त होते हैं तो उतने ही बच्चे नए मिल जा रहे हैं। एक सितंबर से पोषण माह शुरू किया गया और केंद्रों पर बच्चों का वजन कराया गया तो 73 हजार से अधिक बच्चे कुपोषित पाए गए। इसमें 10 हजार से अधिक बच्चे अतिकुपोषित पाए गए हैं।
विज्ञापन

अतिकुपोषित बच्चों को पोषण माह में सुपोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन के बाद डलमऊ क्षेत्र में सबसे अधिक 7152 बच्चे कुपोषित और 413 बच्चे अतिकुपोषित पाए गए हैं। इसके अलावा लालगंज 5770 बच्चे कुपोषित व 37 बच्चे अतिकुपोषित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोन में 6747 बच्चे कुपोषित व 1325 बच्चे अतिकुपोषित पाए गए हैं। सलोन में ही सबसे अधिक अतिकुपोषित बच्चे पाए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन की मंशा पर पोषण माह शुरू कराया गया है। वजन कराए जाने के बाद करीब 73 हजार बच्चे कुपोषित पाए गए हैं। इसमें 10 हजार अतिकुपोषित बच्चों को माहभर में सुपोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed