{"_id":"5c12a99442c7925cc6607742","slug":"71544726932-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली/लालगंज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 16 दिसंबर को पहली बार रायबेली पहुंच रहे पीएम मोदी जिले को करीब 1100 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम कई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।
वह गुरुवार को 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से एम्स रायबरेली में मेडिकल प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी, ताकि यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो सके।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद रायबरेली में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले रायबरेली दौरे पर जिले में आ रहे पीएम करीब 1100 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि रायबरेली में अनेक ऐसे कार्यक्रम-योजनाएं हैं, जो समयबद्ध तरीके से नहीं हुए। सीएम ने कहा कि 2014 के बाद से विकास कार्यों ने गति पकड़ी है।
भाजपा ने अभी हाल में ही रायबरेली में एम्स की ओपीडी शुरू कराई। एम्स शुरू होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
प्रयास होगा कि अगले साल तक एम्स में एमबीबीएस के लिए छात्रों की प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और वर्ष 2017 में केंद्र और प्रदेश सरकार की जो योजनाएं शुरू हुई हैं, उन सभी योजनाओं का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं।
बताया कि रेल कोच कारखाने की उत्पादन क्षमता को पांच हजार कोच तक ले जाने की भी योजना है। इसकी क्षमता का विस्तार किया जाएगा।
जरूरी हुआ तो और जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। वह वर्ष 18-19 के दौरान कारखाने में बने 900वें कोच और हमसफर ट्रेन को पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
अफसरों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद सीएम ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से रेल कोच फैक्टरी ने तेजी के साथ कार्य किया।
आज देश के अंदर सर्वाधिक अत्याधुनिक कोच बनाए जाने की जरूरत है। इसके विस्तार के लिए भारतीय रेल ने अपनी योजना बनाई है, जिसका शुभारंभ करने प्रधानमंत्री मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी आ रहे हैं।
अभी रेल कोच फैक्टरी में सालभर में एक हजार कोच बनाए जा रहे हैं। कोच फैक्टरी का विस्तार होने के बाद साल में दो हजार कोच बनाने की योजना है।
गांधी परिवार पर साधा निशाना
सीएम ने नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका निशाना गांधी परिवार पर था, क्योंकि रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। सीएम का इशारा था कि भाजपा ने ही विकास कार्य कराया, जबकि गांधी परिवार ने कुछ नहीं किया।
सीएम ने निशाना तो साधा, लेकिन गांधी परिवार का नाम नहीं लिया। सीएम ने यह बताने का भरपूर प्रयास किया कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद शुरू कराया गया विकास कार्य अब और तेजी से होगा।