फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अटल के निधन पर दोपहर तक बंद रहीं दुकानें, शोक में डूबा जिला

अटल के निधन पर दोपहर तक बंद रहीं दुकानें, शोक में डूबा जिला

Fri, 17 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अटल के निधन पर दोपहर तक बंद रहीं दुकानें, शोक में डूबा जिला
रायबरेली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। गुरुवार को सुबह से ही शहर की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद दुकानें तो खुलीं, लेकिन चहल-पहल नहीं दिखी। सरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूल-कॅालेजों में भी अवकाश रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों और विद्यालयों ने शोकसभाएं आयोजित कीं, जिसमें सभी ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने घंटाघर चौराहे पर शोकसभा की। प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी, मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूनियन बैंक चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा की। आशीष द्विवेदी, सईदुल हसन, एसबी सिंह, शंभूरतन बाजपेयी मौजूद रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने भी दुख व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन


न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला में संस्थापक प्रबंधक शशिकांत शर्मा, सह प्रबंधक रश्मि शर्मा, शिवलखन प्रजापति, राजीव सिंह, तारकेश्वर सिंह ने अटल को याद किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता ओपी यादव ने अटल के साथ चार घंटे बिताने के संस्मरण को साझा किया। फिरोज गांधी कॉलेज में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरियम बीबी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन में संस्थापक पूर्व विधायक डॉ. मो. मुस्लिम और स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखा। स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. मनोज वाजपेयी, ओमकृष्ण वाजपेयी, वीणा पाणि इंटर कॉलेज में सुजीत शर्मा, प्रेमनारायण यादव ने श्रद्धांजलि दी। स्काउट भवन में श्रद्धांजलि सभा हुई और जिला अस्पताल में नर्सों ने अटल को याद किया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने भी शोक जताया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सतांव में भी छात्राओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जेके गुप्ता, शुभम पाठक आदि ने कैंडल जलाकर शोक जताया। वैश्य समाज के अतुल गुप्ता, संदीप जैन, महेंद्र अग्रवाल आदि ने अटल को कैंडल जलकर शोक जताया।

एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक राजीव सिन्हा, महाप्रबंधक मानव संसाधन सी. कुमार, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण भोलानाथ मिश्रा, परियोजना की प्रतिनिधि यूनियन इंटक के अध्यक्ष आज्ञाशरण सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष राम सहाय, महामंत्री अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष केएन सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी, जीवनदीप सेवा समिति के पदाधिकारी प्रेमशंकर लाल, एनटीपीसी मंदिर समिति के सचिव आरपी सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की।

डीह में इमली तिराहे पर भाजपा नेता रविशंकर द्विवेदी, नंदकिशोर अवस्थी, जगप्रसाद, सुंदरलाल शुक्ल, तुलाराम अग्रहरि, रघुराज सिंह ने दुख जताया। सुंदरगंज चौराहे पर व्यापार मंडल ने शोकसभा आयोजित की। रघु एवं शिव पब्लिक स्कूल पूरे प्रेम निगोही में प्रबंधक शिवलाल यादव, उप प्रबंधक सुरेश यादव, राम बहोरे, सुनील कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक जसवंतरी देरी मंदिर परिसर में हुई शोकसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर वर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, लक्ष्मीशंकर श्रीवास्तव, रमेश अवस्थी, फतेह सिंह, भूपेश मिश्रा, प्रभात साहू ने वाजपेयी को याद किया।


शिवगढ़ में भवानीगढ़ चौराहे पर भाजपा नेता संतप्रसाद पांडेय ने शोकसभा की। खीरों भाजपाइयों ने ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शोकसभा की। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिलोई राजभवन में शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed