फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से झूमे कांग्रेसी

राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से झूमे कांग्रेसी

Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से झूमे कांग्रेसी
राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झूमे कांग्रेसी
विज्ञापन

रायबरेली। अमेठी सांसद राहुल गांधी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। तिलक भवन में सोमवार को हुई मासिक बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद की ऊंचाइयों को पार करके 2019 में कांग्रेस को स्थापित कर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को निचली इकाई से जुड़कर संगठन को मजबूत करना होगा, तभी सांसद राहुल गांधी के हाथ मजबूत होंगे।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्षोें के विकास कार्यों में आ रही अड़चनों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला सचिव रोहित सिंह के भतीजे ऊंचाहार ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा और उनके साथी के निधन पर दुख जताया गया। इस मौके पर गणेश शंकर पांडेय, निशिकांत चौहान, हीरालाल यादव, निर्मल शुक्ल, शिवकरन तिवारी, पंकज तिवारी, अमित त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर अमेठी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि राहुल की ताजपोशी से कांग्रेस को युवा सोच मिलेगी। आशीष द्विवेदी ने कहा कि देश की राजनीति युवा क्रांति की ओर अग्रसर है। ऐसे में राहुल जी की ताजपोशी से कांग्रेस के साथ ही देश में नए युग का उद्भव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीपीसी ऊंचाहार यूनियन के अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन इकाई स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक मजदूरों, कामगारों तथा युवाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर काम करेगा। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक काग्रेस पार्टी कार्यालय में राहुल गांधी के राष्टीय अध्यक्ष बनने पर लड्डू वितरण किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद्र अग्रहरि ने कहा कि राहुल गांधी के राष्टीय अध्यक्ष बनने से युवाओं का जुड़ाव बढे़गा। इस मौके पर यदुवेंद्र तिवारी, एसपी सिंह, संजयमिश्र, मुकुट प्रसाद मिश्रा, रजवाड़ी प्रसाद, राजीव त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed