फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तीसरे दिन भी हक के लिए गरजे शिक्षामित्र

तीसरे दिन भी हक के लिए गरजे शिक्षामित्र

Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी हक के लिए गरजे शिक्षामित्र
शासनादेश की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाई
विज्ञापन

रायबरेली। शिक्षामित्रों ने तीसरे दिन शुक्रवार को भी धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासनादेश की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाईं और सीएम के खिलाफ नाराजगी जताई। शिक्षामित्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द विचार किया जाए, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं शिक्षामित्रों की हड़ताल से 200 एकल स्कूलोें में ताला लटकने से 10 हजार से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई ठप है।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में विकास भवन में धरना-प्रदर्शन हुआ, जिसमें शिक्षामित्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। धरनास्थल पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने शिक्षामित्रोें को धैर्य बंधाया और कहा कि सरकार उनके साथ है। सरकार किसी तरह का सौैतेला व्यवहार नहीं करेगी सरकार शिक्षामित्रों के हक के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विष्णुशरण मौर्य और जिलामंत्री पुष्पेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार का 10 हजार रुपये मानदेय का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षामित्रों ने भाजपा जिलाध्यक्ष और सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, सुप्रीत शुक्ल, पवन शुक्ल, रामधनी, राज बहादुर यादव, धर्मपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सदाशिव त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed