{"_id":"59a856ef4f1c1b42738b493a","slug":"71504204527-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद विवाद में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद विवाद में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाया
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाद विवाद में छात्र-छात्राओं ने मनवाया प्रतिभा का लोहा
रायबरेली। भारतीय विकास परिषद की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह में गुरुवार को वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।सभी ने अपने-अपने विचारों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतलाल एवं किशोरी श्रीवास्तव ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। वरिष्ठ वर्ग में विषय ‘नोटबंदी उचित या अनुचित’ में रॉयन इंटर नेशनल स्कूल के सोनल सिंह प्रथम, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के स्नेहा सिंह द्वितीय, बालिका विद्या मंदिर की अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं। विपक्ष में रॉयन इंटर नेशनल स्कूल के यश कसौंधन प्रथम, केंद्रीय विद्यालय की रितिका सिंह द्वितीय, लखनऊ पब्लिक स्कूल की श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर रही।
कनिष्ठ वर्ग में विषय ‘विदेशी बनाम स्वदेशी’ पक्ष में केंद्रीय विद्यालय की कौशकी सिंह प्रथम, रॉयन इंटर नेशनल स्कूल के अर्पित श्रीवास्तव द्वितीय, सेंट जेम्स स्कूल के तटाक्षी श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रही। विपक्ष में लखनऊ पब्लिक स्कूल की सृष्टि त्रिपाठी प्रथम, एनएसपीएस त्रिपुला की आनंद मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका विद्या मंदिर की ऋतिका गुप्ता तीसरे नंबर पर रही। प्रतियोगिता में डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह, वैशाली चंद्रा, रणविजय सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी एवं विजेताओं को नवल किशोर बाजपेयी, शशी अग्निहोत्री, अभिलाषा कपूर, चंपा श्रीवास्तव, आरबी श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर डॉ. नरेशचंद्र, मधू कक्कड़, अमिता खुबेले, अभिलाषा कपूर आदि मौजूद रहे।