फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रहवां विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू,

रहवां विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू,

Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
रहवां विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू,
रहवां विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू
विज्ञापन

रायबरेली। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र रहवां की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस उपकेंद्र के शुरू हो जाने से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या राहत मिलेगी। हरचंदपुर विद्युत उपकेंद्र के सोहलिया और रहवां फीडर को अलग करके चार नए फीडर बनाए गए हैं। इन फीडरों को रहवां से जोड़कर आपूर्ति शुरू की गई है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं का कहना है कि उपकेंद्र की औपचारिक शुरूआत की गई है। उपकेंद्र का लोकार्पण बाद में कराया जाएगा।
हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के करीब 10 हजार उपभोक्ता बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। हालत यह थी नलकूप नहीं चल पा रहे थे। इस संबंध में तत्कालीन एक्सईएन अशोक कुमार ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर उपकेंद्र को चालू कराने की मांग की थी। समस्या को देखते हुए उपकेंद्र को चालू करा दिया गया है। त्रिपुला के उपखंड अधिकारी एसएन यादव ने बताया कि हरचंदपुर उपकेंद्र के सोहलिया और रहवां फीडर काफी लंबे होने की वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

इन दोनों फीडरों को चार भागों में बांटकर नवनिर्मित रहवां उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है। इस उपकेंद्र के शुरू हो जाने से हरचंदपुर और रहवां उपकेंद्र से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिल गई है। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए इसकी औपचारिक शुरुआत की गई है। लोकार्पण बाद में कराया जाएगा। इस मौके पर अवर अभियंता अमित कुमार भारतीय, एसएसओ नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed