{"_id":"59a1c92a4f1c1b83108b48e4","slug":"71503775018-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में शनिवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान देशभक्ति की भावना को पुख्ता करने के साथ उनके सपनों का भारत बनाने की भावना को लेकर यहां न्यू इंडिया मंथन-संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी के महाप्रबंधक मलय मुखर्जी ने किया।
भारत सरकार से संचालित पखवाड़ा अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को भष्ट्राचार न करने और न सहने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं 30 अगस्त को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। बच्चों के लिए स्वतंत्रता संग्राम से संबधित क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस मौके पर उप महाप्रबंधक आरके पांडेय, एसएन पांडेय, एसके मैसी, एके चतुर्वेदी, एके श्रीवास्तव, आज्ञाशरण सिंह आदि मौजूद रहे।