फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   64 hours in the grip of ATS if left it felt like a second birth

एटीएस की गिरफ्त में 64 घंटे रह, छूटा तो लगा दूसरा जन्म हो गया

Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
64 hours in the grip of ATS if left it felt like a second birth
गांव में अपने परिवार के साथ जमील फुल शर्ट पहने। - फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। अकोढ़िया में घर की देहरी पर पहुंचते ही जमील की आंखें खुशी से भर आईं। घर पहुंचते ही जीभर कर परिवार के लोगों को देखा। घरवाले भी पिछले तीन दिनों से अपने बेटे की सकुशल वापसी के लिए अल्लाह से मन्नतें कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को उनकी दुआ कुबूल हो गई। गांव के गलियारे पर जैसे ही जमील दिखा लोगों ने दौड़कर उसे गले लगा लिया। करीब 64 घंटे तक एटीएस की गिरफ्त में रहने के बाद बेगुनाह साबित होने पर जमील भी खुश था। गांव के लोग भी उसके घर पहुंचे और हाल-चाल पूछा लेकिन अभी तक मूलचंद्र उर्फ लाला के घर वापस न आने से यह खुशी कुछ फीकी सी दिखी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गांव से एटीएस ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में मूलचंद्र व जमील को उठाया था। जमील ने बताया कि एटीएस ने 64 घंटे तक अपनी गिरफ्त में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसे 44 घंटे तक लॉकअप में रखा गया। पूछताछ के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। गांव के ही लाला से मुलाकात भी नहीं कराई। सिर्फ उसकी पहचान की जानकारी ली। इस दौरान युवक सिर्फ खुदा से दुआ करता रहा। जमील ने बताया कि ये तीन दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं थे।
बताया गया कि एटीएस ने मंगलवार सुबह सात बजे घर से उठाया और कोतवाली ले गए। दस मिनट रुकने के बाद एक रेस्टोरेंट में चाय व पकौड़ी खिलाई और सीधे लखनऊ पहुंचे। रास्ते में कोई पूछताछ नहीं की।
लखनऊ में तीन घंटे एक ऑफिस में बैठाए रखा। दिन में करीब एक बजे तीन वाहनों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। बुधवार सुबह तीन बजे दिल्ली पहुंचे और उसे लॉकअप में डाल दिया गया। उसकी मानें तो उसे 44 घंटे लॉकअप में रखा गया। इस दौरान उसे दो बार खाना दिया जाता था और बुधवार व गुरुवार आधी रात लॉकअप में रहने के दौरान सिर्फ 15 मिनट के लिए बाहर निकाला गया और फिर अंदर कर दिया गया।
बताया कि पूरे घटनाक्रम में उससे पूछताछ के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। उसने बताया कि सिर्फ गांव से पकड़े गए दूसरे युवक मूलचंद्र उर्फ साजू उर्फ लाला से जान पहचान की ही बात पूछी गई। गुरुवार रात लगभग 11:30 बजे उसे रिहा किया गया। उसे प्रतापगढ़ के महेशगंज से पकड़े गए इंतियाज उर्फ कल्लू को रिहा करने के बाद लाने गए परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया। उनके निजी वाहन से वह मानिकपुर पहुंचा और वहां से ऑटो से गांव पहुंचा। घर पहुंचा तो लगा आज दूसरा जन्म हुआ है।
प्रधान शिवमूरत तिवारी ने बताया कि जमील के निर्दोष साबित होने से खुशी है। गांव में लोगों में भी खुशी का माहौल है। हालांकि अभी लाला के बारे में कोई खबर नहीं मिली है।

साजू की पत्नी को उसके आने का इंतजार
मूलचंद्र उर्फ साजू की पत्नी सुधा श्रीवास्तव को अपने पति के आने का इंतजार है। जमील के पहुंचने की खबर सुनकर वह उसके घर पहुंची और पति के बारे में पूछा, लेकिन जमील की मूलचंद से मुलाकात न होने की बात सुनकर वह मायूस हो गई। पूर्व प्रधान फूलचंद वर्मा के फोन पर दिल्ली से कॉल आई थी, जिसमें उसे दिल्ली आने को कहा गया है, लेकिन मामले की वजह से लोग उससे बात भी नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed