{"_id":"5c508d29bdec2258bd0c7fba","slug":"61548782889-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से युवक की मौत, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से युवक की मौत, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन
रायबरेली। बर्फीली हवा सितम ढा रही है। गलन से ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को सर्दी के बीच डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में ठंड लगने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सर्दी का हाल ये है कि धूप निकलने के बाद भी लोगों को कंपकंपी छूट रही है।
खासकर शाम और सुबह के वक्त तो सर्दी अधिक पड़ रही है। इससे लोग शाम होते ही घरों दुबक जाते हैं। न्यूनतम पारा फिर लुढ़कने लगा है।
जनवरी में ठंड बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद धूप जरूर निकल रही है, लेकिन बर्फीली हवा के झोंको से सर्दी का अहसास कम नहीं हुआ है।
मंगलवार सुबह भी तेज हवा चलने से सिहरन बढ़ गई, जिससे लोग दिन में धूप निकलने के बाद भी ठिठुरते दिखे। ठंड हवा से कंपकंपी छूट आई। गलन से लोग परेशान दिखे।
शाम ढलते ही फिर से हवा सितम ढाने लगी। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पूरे बघेलन गांव में बुधवार सुबह 8 बजे एक युवक गंभीर हालत में तालाब किनारे ठंड से कांप रहा था।
कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस ने पहुंचकर युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कार्यवाहक कोतवाल श्रीराम पांडेय ने पहुंचकर घटना की जांच की। कार्यवाहक कोतवाल का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
उसके हाथ में देशराज लिखा है। सीओ डलमऊ विनीत सिंह का कहना है कि ठंड से चलते युवक की मौत हुई है। युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे बच्चे
कड़ाके की ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। इतनी सर्दी के बावजूद स्कूलों का संचालन मनमाने ढंग से हो रहा है। बर्फीली हवा के बीच बच्चे स्कूल जाने को विवश हैं।
सरकारी स्कूल तो सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक खुल रहे हैं, लेकिन प्राइवेट स्कूल सुबह आठ बजे से ही संचालित किए जा रहे हैं।
इससे बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। सर्दी के सितम से सबसे ज्यादा बच्चों को दिक्कत हो रही है। प्राइवेट स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारी भी इन प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में नहीं दिख रहे हैं। बीएसए पीएन सिंह का कहना है कि छुट्टी के संबंध में शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। स्कूल सुबह 10 बजे खुलते हैं। छुट्टी के कारण कोर्स प्रभावित हो जाएगा।
जलवाए जा रहे अलाव
लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाए जा रहे हैं। पालिका के प्रधान लिपिक आशुतोष सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल, सुपर मार्केट, घंटाघर, सिविल लाइंस समेत कई स्थानों पर अलाव जलवा दिए गए हैं, ताकि लोगों को सर्दी से राहत दिलाई जा सके। जहां पर अलाव नहीं जले हैं, वहां पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।