{"_id":"5aa185174f1c1b9b758b460e","slug":"61520534807-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य पर 75 महिलाएं हुईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य पर 75 महिलाएं हुईं सम्मानित
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट कार्य पर 75 महिलाएं सम्मानित
रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को विविध आयोजन हुए। एफजी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में बेहतर काम करने वालीं 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं हैं। वे देश के लिए बेहतर काम कर रही हैं।
बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश प्रजापति की पत्नी डॉ. श्रेया के अलावा बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल में तैनात शिक्षिका डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, साधना शर्मा आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना से हुआ। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने कहा कि कंगारू मदर केयर (केएमसी) की स्थापना में जिले ने प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन
केएमसी में नवजात की देखभाल की जा रही है। इस मौके पर मांडवी, साक्षी, आरती, रूबी वर्मा, रानी देवी, स्वेता कुशवाहा, प्रियंका पाल, चांदनी देवी, रोशनी समेत 65 महिलाओं को अच्छा काम करने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार, डीएस अस्थाना आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके सेहत जांची गई।
महिला दिवस पर पुलिस लाइंस में कार्यक्रम हुआ, जिसमें पुलिस अफसरों ने महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों को पाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी व एसओ बछरावां जीडी शुक्ला ने कहा कि महिलाएं अब किसी से कम नहीं हैं। बस वे अपने अधिकारों को पहचानें।
कोई दिक्कत होने पर पुलिस का सहारा लें। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, आदर्श विद्यालय में महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
उप निरीक्षक संतोष अवस्थी व अवधेश अवस्थी ने प्राची सिंह, शिखा सिंह, रागिनी, सावित्री, सरिता, आकांक्षा, स्वाति, रीना शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य रोहित शर्मा, प्रबंधक शकुंतला मिश्रा, अमित कुमार मौजूद रहे। अमावां प्रतिनिधि के अनुसार, शिव समाज सेवा उत्थान समिति द्वारा बुढ़नपुर गांव में विधवा व वृद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया।