{"_id":"5aa185004f1c1b98758b45ef","slug":"61520534784-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने झांसा देकर चलाया अभियान, 15 ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने झांसा देकर चलाया अभियान, 15 ट्रक सीज
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ ने चलाया अभियान, 15 ट्रक सीज
अमावां (रायबरेली)। एआरटीओ (प्रशासन) के स्टेशन से बाहर होने की खबर देने के बाद बुधवार रात ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अचानक अभियान शुरू कर दिया।
छापामारी में मौरंग-गिट्टी से लदे ओवरलोड 15 ट्रकों को सील कर दिया। वहीं कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भी पत्र भेजा है। इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहनों के संचालकों में हड़कंप है।
बुधवार शाम जिले के ट्रांसपोर्टरों को सूचना मिली कि एआरटीओ संजय तिवारी स्टेशन से बाहर गए हैं। इसका फायदा उठाकर चालकों ने ट्रक पर ओवरलोड सामान लादकर ढोना शुरू कर दिया।
रात में करीब 10 बजे एआरटीओ ने लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर रतापुर के पास चेकिंग अभियान शुरू कर 15 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया।
एआरटीओ ने बताया कि जानकारी थी कि उनके बाहर होने से ओवरलोड वाहनों का संचालन बढ़ जाता है। इस कारण संचालकों को स्टेशन से बाहर होने की सूचना दे दी गई।
उसके बाद रात में अभियान शुरू किया गया। ट्रकों पर क्षमता से अधिक सामग्री लदी मिली। ट्रकों को सीज करने के साथ ही खनिज विभाग को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।