फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   विधवा से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारा

विधवा से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारा

Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विधवा से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारा

विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक विधवा से पांच हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया गया। लूट का विरोध करने पर उसका गला रेत दिया गया।

विधवा के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है। खून से लथपथ महिला को सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया गया है। वह आरोपी ग्रामीण के साथ किसी काम से जिला मुख्यालय गई थी।

बछरावां के एक गांव की रहने वाली महिला (60) पड़ोस के ही गांव निवासी युवक के साथ रायबरेली गई थी। महिला का आरोप है कि गांव के निकट शारदा सहायक नहर पर उससे लूटपाट की।
विज्ञापन


मोबाइल, पांच हजार रुपये छीन लिया। विरोध करने पर चाकू से गला रेत दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जब पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिली।

महिला को सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया गया है। गले में घाव होने से वह ठीक से बोल नहीं पा रही है। रेप की भी आशंका जताई जा रही है।

एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि लूटपाट, रेप और चाकू से हमला किए जाने की चर्चा है, लेकिन जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed