फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कांग्रेस अध्यक्ष का रोका काफिला

कांग्रेस अध्यक्ष का रोका काफिला

Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष का रोका काफिला
राहुल का काफिला रोक साक्षरता कर्मियों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन

रायबरेली। साक्षर भारत मिशन के तहत काम करने वाले प्रेरकों एवं अन्य साक्षरता कर्मियों ने सोमवार को शहर में बरगद चौराहे के पास अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का काफिला रोका और उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि वे प्रकरण को संसद में रखेंगे और सरकार से जवाब भी मांगेंगे।
राष्ट्रीय साक्षरता कर्मी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अकमल खान के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, पवन यादव, किरन मिश्र समेत लगभग 200 प्रेरक सोमवार को बरगद चौराहे पर डटे रहे। राहुल गांधी का काफिला जैसे ही लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए सलोन की ओर जाने लगा तो प्रेरकों ने उन्हें रोक लिया। राहुल गांधी को सौंपे गए ज्ञापन में साक्षरता कर्मियों ने बताया कि, साक्षर भारत मिशन के तहत वर्ष 2009 में पूरे देश में ग्राम पंचायत स्तर पर दो-दो प्रेरकों के साथ ही ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर समन्वयक रखे गए थे। मगर 31 दिसंबर 2017 के बाद इस मिशन में काम करने वाले साक्षरता कर्मियों की सेवा विस्तार का कोई आदेश भारत सरकार से नहीं मिला है। इससे पूरे देश में साढ़े पांच लाख साक्षरता कर्मी एक जनवरी 2018 से बेरोजगार हो गए हैं। करीब 25 महीने से मानदेय भी नहीं मिला है। अकमल खान ने बताया कि, राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे मामले को सदन में जोरदारी से उठाकर सरकार से जवाब भी मांगेंगे।
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलने के बाद विकास भवन पहुंचे साक्षरता कर्मियों ने बैठक की। इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। राष्ट्रीय साक्षरता कर्मी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अकमल खान ने बताया कि, साक्षर भारत मिशन के तहत काम करने वाले देश के लगभग साढ़े पांच लाख प्रेरक बेरोजगार हो गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के लगभग सवा लाख लोग शामिल हैं। यूपी के इन साक्षरता कर्मियों को 25 महीने से मानदेय भी नहीं मिला है। बैठक में पारसनाथ मिश्र, रामलखन मौर्य, रजनीश शर्मा, राजकुमार, दिलीप सोनकर आदि प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed