{"_id":"5a301cfc4f1c1b79548c30e0","slug":"61513102588-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पकड़ी स्कूल भवन निर्माण में मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पकड़ी स्कूल भवन निर्माण में मनमानी
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने पकड़ी स्कूल भवन निर्माण में मनमानी
रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री मंगलवार को ऊंचाहार ब्लॉक के पट्टीरहस कैथवल में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के भवन निर्माण की गुणवत्ता को जांचने के लिए पहुंच गए। जांच के दौरान निर्माणाधीन स्कूल के भवन की बीम टेढ़ी-मेढ़ी मिली। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी मिलने के बाद डीएम ने कार्यदायी विभाग के अधिशासी अभियंता को जमकर फटकार लगाई। निर्माण की जांच कराकर मानकों के अनुरूप काम को पूरा कराने के आदेश दिए। निर्माण की तकनीकी जांच के आदेश भी डीएम ने दिए हैं।
इसके बाद डीएम संजय कुमार खत्री ने उपकृषि निदेशक महेंद्र सिंह के साथ ऊंचाहार के मियांपुर गांव स्थित किसान जेपी सिंह के फॉर्म हाउस पर पहुंचकर जायजा लिया। यहां सभी प्रकार की सब्जियों के उत्पादन में बर्मी खाद का प्रयोग किया जाता है। कीटनाशक दवाओं का बिल्कुल प्रयोग नहीं किया जाता है। व्यवस्था को देखकर डीएम काफी प्रभावित हुए।