{"_id":"5a00b9364f1c1bc9678b9f60","slug":"61509996854-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी हादसा : जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बॉयलर फटने की घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को जिले भर के विभिन्न सरकारी विभागों, विद्यालयों और स्वयं सेवी संगठनों ने शोक सभाएं आयोजित कीं। इसमें शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कलेक्ट्रेट में एनटीपीसी ऊंचाहार में हुए हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने विकास भवन परिसर में हादसे में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मौन रखा। इसी तरह एसपी कार्यालय में एसपी शिवहरि मीणा ने सभी पुलिस कर्मियों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में भी शिक्षकों और छात्र-छात्रओं ने शोक जताया।
शहर के बालापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर बुद्ध बिहार की बैठक हुई। इसमें एनटीपीसी में हुए हादसे में मारे गए श्रमिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। सभी ने मृतकों के परिवारीजनों को उनके जीवकोपार्जन के लिए उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। संरक्षक रामप्रसाद बौद्ध, अशोक कुमार, राजकुमारी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज में शोकसभा का आयोजन हुआ। इसमें दर्दनाक हादसे में मारे गए श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभी शिक्षकों और बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमपी वर्मा, गोवर्धन प्रसाद, रमेश कुमार पांडेय, डॉ. कविता चौधरी, रेनू मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं जिले के सभी सरकारी स्कूलों में भी दो मिनट का मौन रख शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।