{"_id":"59ac51c74f1c1b06278b4f21","slug":"61504465351-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान हित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
रायबरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को राही ब्लॉक परिसर में किसान कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें किसानों और गरीबों को लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता योजनाओं को किसानों तक पहुंचाए और उन योजनाओं का लाभ उनको दिलाने का काम करें।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के लिए मोदी और योगी सरकारें काफी काम कर रही हैं। इसका फायदा किसानों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह सम्मेलन निश्चित रूप से किसानों का हित करने वाला साबित होगा। कार्यक्रम संयोजक हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का हित सिर्फ भाजपा में सुरक्षित है। बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि किसानों क ी बेहतरी के लिए सरकार वचनबद्ध है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा, जिला प्रचारक सुनील सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान कल्याण सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूकता पैदा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर पशुपति शंकर बाजपेयी, सुशील शर्मा, आरबी सिंह, राजा राकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।