{"_id":"5988ab384f1c1b012b8b4697","slug":"61502128952-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन कहे मेरे भैया तोहे मेरी उमरिया लागे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन कहे मेरे भैया तोहे मेरी उमरिया लागे...
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना...
रायबरेली। भाई-बहन के बीच अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को धूम से मनाया गया। भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना..., बहन कहे मेरे भइया तोहे मेरी उमरिया लागे..., गानों के बीच बहनों ने भाई की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। टीका लगाया और मिठाई खिलाकर न सिर्फ भाई के दीर्घायु होने की कामना की, बल्कि अपनी रक्षा का वचन भी लिया। वहीं भाइयों ने बहनाें को नेग में गिफ्ट या नकद धनराशि दी। पर्व को लेकर पूरे दिन उल्लास का माहौल रहा।
रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बाजार में रौनक रही। ज्यादातर लोग शुभ मुहूर्त का इंतजार करते रहे। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बहनों ने भाइयों की कलाई राखी बांधी। कहीं पर भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने उसके घर गया तो कहीं पर बहनें अपने भाई के घर राखी बांधने पहुंची। पर्व को लेकर छोटे बच्चों में उत्साह रहा। वो सुबह से ही राखी बांधने और बंधवाने के लिए तैयार हो गए। बड़े बुजुर्गों की देखरेख में बहनों ने भाई को टीका लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की, फिर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। सुबह से लेकर शाम तक उल्लास का माहौल रहा। ग्रामीण अंचलों में रक्षाबंधन को लेकर लोगाें में काफी उत्साह रहा। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में भी धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। इन्हौंना प्रतिनिधि के अनुसार सिंहपुर व तिलोई क्षेत्र के गांवों में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। निशुल्क बस यात्रा से महिलाएं प्रसन्न नजर आईं और मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।