फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   25 हजार मुसाफिरों को मिलेगी सहूलियत

25 हजार मुसाफिरों को मिलेगी सहूलियत

Wed, 26 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
25 हजार मुसाफिरों को मिलेगी सहूलियत
तीन करोड़ से होगा बस स्टेशन का विस्तार
विज्ञापन

रायबरेली। बसों से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द बस स्टेशन पर सहूलियत मिल सकेंगी। वे पार्किंग में अपने वाहन खड़ा कर सकेंगे तो बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था होगी। शुद्ध पेयजल मिलेगा। वजह बस स्टेशन के विस्तार करने को हरी झंडी मिल गई है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका प्रस्ताव पास हो गया है। यहां पर हर दिन जाम की समस्या रहती है, जिससे इसके विस्तार से राहत मिल सकेगी।
शहर के भीड़भाड़ वाले पर बस स्टेशन स्थापित है। यह बस स्टेशन पांच बीघे में बना है, लेकिन इसमें आधी जमीन पर वर्कशॉप बना हुआ है। बस स्टेशन पर जगह कम होेने की वजह से जाम लगता है। इससे को लेकर बवाल भी होते हैं। यात्रियों के बैठने तक के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। समुचित पानी की व्यवस्था नहीं रहती है। नतीजतन यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ती है। अब बस स्टेशन के प्रस्ताव के लिए हरी झंडी मिल गई है। यहां पर बने वर्कशॉप को झकरासी के पास शिफ्ट किया जाएगा। विस्तार होने पर पांच बीघे वाले स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के व्यवस्था होगी। वाहनों के खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। अफसरों की मानें तो बजट पास हो गया है।
विज्ञापन


बसों के खड़ा होने से लगता जाम
बस स्टेशन परिसर पर जगह कम होने की वजह से चालकों की ओर से बसों को चौराहा पर खड़ा कर दिया जाता है। इससे हर दिन जाम लगता है। लोगों का आना जाना मुश्किल रहता है। चूंकि इस बस स्टेशन से होकर रायबरेली-कानपुर और रायबरेली-लखनऊ राजमार्ग को रास्ता जाता है। इससे भीड़भाड़ और रहती है। विस्तार होने से ये समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


168 बसों का हो रहा संचालन
इस समय रायबरेली डिपो की ओर से 168 बसों का संचालन किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी का कहना है कि 73 विभाग की और 75 अनुबंधित बसें संचालित की जा रही हैं। हर रूट पर बसों का संचालन किया जाए। इसके लिए बसों की डिमांड और की गई है। जल्द नई बसें मिलने वाली हैं।


बस स्टेशन का जल्द विस्तार किया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। ऐसा करके मुसाफिरों को बेहतर सुविधा दिलाई जा सकेगी।- आरपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed