{"_id":"5977957e4f1c1b2e718b4854","slug":"61501009278-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में महिलाओं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में महिलाओं
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में महिलाओं ने किया जान देने का प्रयास
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को मामूली विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर तो दूसरी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सेवनपुर की रहने वाली सोनी (30) पत्नी राजू का परिवारीजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सोनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे सीएचसी खीरों में भर्ती कराया है। सादुल्लापुर गांव में देर शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। शिवकुमारी (20) पत्नी अरविंद कुमार का एक माह पहले विवाह हुआ है। किसी बात को लेकर उसके पति अरविंद और उसके परिवारीजनों से सोमवार देर शाम विवाद हो गया। इससे नाराज होकर शिवकुमारी ने छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली, लेकिन जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे बचा लिया। नाजुक हालत में शिवकुमारी को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि जांच कर दोनों मामलों में कार्रवाई की जाएगी।