{"_id":"594d69684f1c1bb3378b4923","slug":"61498245480-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रुपये छीनकर भाग रहे चोर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से रुपये छीनकर भाग रहे चोर को पकड़ा
Updated Sat, 24 Jun 2017 03:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से रुपये छीनकर भाग रहे चोर को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के गांधी चौराहा स्थित एटीएम से शुक्रवार को रुपये निकाल रहे एक युवक के पैसे चोर छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर युवक ने लोगों के साथ मिलकर चोर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को कोतवाली ले आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। डलमऊ थाना क्षेत्र के दमा कोरौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कि वह गांधी चौराहा के निकट स्थित यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उसने दस हजार रुपये निकाले थे। जैसे ही वह रुपये निकालकर बाहर निकला तभी एक चोर ने उसके हाथ से रुपये छीन लिये और कोतवाली की ओर भागने लगा।
युवक ने शोर मचाते हुए चोर का पीछा किया। स्थानीय लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया गया। चोर की पिटाई भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को कोतवाली ले आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।