फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तड़पे ला मोर चढ़ल जवानी....गीत

तड़पे ला मोर चढ़ल जवानी....गीत

Sat, 24 Jun 2017 01:36 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
तड़पे ला मोर चढ़ल जवानी....गीत
शादी में बजे गीत पर भिड़े जनाती-बराती,़ छह घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के कटोरवा मजरे फूला गांव में गुरुवार की रात अश्लील गीत तड़पे ला मोर चढ़ल जवानी गीत बजाने को लेकर जनाती और बाराती आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और सुबह विदाई हुई। तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। कटोरवा मजरे फूला में बलकरन सिंह की पुत्री का विवाह मुसाफिर खाना कोतवाली के सरिया ग्राम के निवासी कुंदन सिंह के साथ तय थी। बारात आई तो ग्रामीणों व घर वालों ने जोरदार स्वागत किया। द्वारचार के पूर्व आए बरातियों ने जमकर शराब पी और साथ लाए डीजे में बार बार अश्लील गाना बजाने लगे। ग्रामीणों ने विरोध किया तो इस पर तू तू- मै मै शुरू हो गई, लेकिन बारातियों ने एक न मानी पुन: वही अश्लील गाना बजवाने की जिद डीजे संचालक से करने लगे।

इतने में कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। नशे में धुत बारातियों और जनातियों ने एक दूसरे को पीटा। जमकर मारने-पीटने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तो बारातियों ने ईंट पत्थर चला दिए, फिर जो जहां मिला, उसको वहीं पीटा। ग्रामीणों का गुस्सा बारात में आई गाड़ियों पर भी उतरा और तोड़फोड़ की। इसमें बारातियों, जनातियों समेत छह लोगों को मामूली चोटें आई। पुलिस के पहुंचने पर घायल भी फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ राम राघव सिंह फोर्स सहित घटनास्थल पर जा धमके। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाकर दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई। थानाध्यक्ष राम राघव सिंह ने बताया दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। एसओ का कहना है कि बाराती नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed