{"_id":"5939989e4f1c1b79318b45b6","slug":"61496946846-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद और बीज की दुकानों पर छापे, 19 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद और बीज की दुकानों पर छापे, 19 नमूने भरे
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद-बीज की दुकानों पर छापे, 19 नमूने भरे
सबहेड - एक दुकान का लाइसेंस सस्पेंड, चार दुकानदारों को नोटिस
- खामियां मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। खरीफ की फसल में मिलावटी खाद और बीज की बिक्री रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ गुरुवार को कई दुकानों पर छापेमारी की। छापे के दौरान खाद व बीज के 19 नमूने भरे गए। खामियां मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया, जबकि चार दुकानदारों को नोटिस जारी की गई।
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि गुरुवार को 25 खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। बीज के 15 और खाद के चार नमूने भरे गए। सरायं मानिक तिराहा स्थित सैनिक खाद भंडार में मानक के तहत बिक्री होते नहीं पाया गया। इस पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उन्होेंने बताया कि विजय खाद भंडार मऊ, रामबरन मौर्य धरई, आदर्श बीज भंडार साकेत नगर परशदेपुर, संगमलाल मौर्य सलोन के दुकानदारों को नोटिस जारी की गई। इसके अलावा राजकीय कृषि बीज भंडार डीह और बीज भंडार छतोह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यहां पर संकरधान बीज की बिक्री स्टॉल लगाकर की जा रही थी।