फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   61 women awarded for outstanding work

61 women awarded for outstanding work

Tue, 09 Mar 2021 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
61 women awarded for outstanding work
रायबरेली। कोमल हूं कमजोर नहीं, शक्ति का नाम नारी है। औरों को जीवन देने वाली, मौत भी इनसे हारी है...। मत छेड़ बेटियों को, बड़ा पाप होगा। आज नहीं तो कल, तू भी किसी बेटी का बाप होगा...। इन पंक्तियों के जरिए नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को उनकी शक्ति का अहसास कराया गया।
विज्ञापन

सशक्त, निडर, साहसी, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई। वहीं दूसरी ओर बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने आत्मनिर्भर नारी और आत्मनिर्भर प्रदेश पर जोर दिया।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ की पहल पर नगर पालिका परिषद के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिलाओं की आत्मनिर्भर नारी और आत्मनिर्भर प्रदेश विषय पर आयोजित चौपाल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 61 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाएं गिनाईं, उनके फायदे बताएं और लाभ लेने का तरीका व माध्यम भी बताया। उत्साह, उल्लास और उमंग के बीच कार्यक्रम में शिरकत कर रही महिलाओं और बालिकाओं में काफी जोश दिखा।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने सफल उद्यमियों, शिक्षिकाओं, मीना मंच की सुगमकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

बतौर वक्ता जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके गौतम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला शाखा की प्रधानाचार्य नूपुर कश्यप, लीड बैंक मैनेजर विजय शर्मा ने बालिकाओं और महिलाओं से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया और मदद का भरोसा दिया। संचालन एसएस पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed