फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   61.14 percent voting in panchayt election

पंचायत चुनाव में 61.14 फीसदी मतदान

Fri, 09 Oct 2015 11:16 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
सुबह मतदान की गति धीमी रही लेकिन दोपहर बाद तेजी आई। लालगंज के कोरहिरा व आलमपुर मतदान केंद्र के आसपास भीड़ हटाने को लेकर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इससे कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


कई केंद्रों पर फर्जी वोट डालने की शिकायतें हुई लेकिन प्रशासन ने इससे इंकार किया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम एसपी गंगवार, एसपी श्रीकांत सिंह व अन्य अफसरों ने पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को डलमऊ, सरेनी, खीरों व लालगंज ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सुबह सात बजे शुरू मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं की सुस्ती के चलते सुबह मतदान धीमा रहा लेकिन दोपहर बाद तेजी आई। वोट डालने के लिए पुरुषों व महिलाओं की केंद्रों में लाइन लग गईं। बुजुर्ग और निशक्त भी मतदान में किसी से पीछे नहीं रहे।

डलमऊ क्षेत्र के संतपुर गांव की बीडीसी प्रत्याशी कमलेश ने प्रेक्षक से टेलीफोन पर शिकायत की कि उनके वार्ड-13 जलालाबाद के मतदाताओं को पीठासीन अधिकारी ने भरसना के बीडीसी प्रत्याशी के पक्ष में गलत मतपत्र देकर डलवा दिया है। प्रेक्षक ने मामले को दिखवाने की बात कही।

इसी क्षेत्र के मतदान केंद्र मकदूमपुर में दिनेश कुमार, भरसना की पुष्पा देवी की शिकायत थी कि उनके वोट दूसरे लोगों ने डाल दिए। इसके अलावा कई और मतदाताओं ने अपने वोट दूसरों द्वारा डालने की शिकायत की।

एसडीएम डलमऊ रामअक्षयवर ने उक्त वोटरों का मतदान कराया। भागीरथी इंटर कॉलेज मुराईबाग केंद्र पर दो एजेंट केंद्र के बाहर आ जा रहे थे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दोनों को फटकार लगाई।

लालगंज क्षेत्र के मतदान केंद्र बहाई में फर्जी वोटिंग की शिकायत की गई लेकिन पीठासीन अधिकारी राम औतार ने इससे इंकार किया। क्षेत्र के कोरहिरा व आलमपुर मतदान केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा थी।


इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। अधिकतर बूथों पर सूची में त्रुटियां होने से वोटरों को परेशान होना पड़ा। जिले में पहले चरण में 61.14 फीसदी मतदान हुआ।

बीडीसी के 325 और डीडीसी के 14 पदों के लिए वोट डाले गए। डीडीसी के लिए 232 और बीडीसी सदस्य के 1682 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम एसपी गंगवार ने बताया कि पहले चरण में 61.14 फीसदी मतदान हुआ। कहीं पर कोई विवाद नहीं हुआ। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed