{"_id":"610d74a78ebc3eaaba5f4828","slug":"557-candidates-did-not-appear-in-b-ed-entrance-exam-raibaraily-news-lko5902096147","type":"story","status":"publish","title_hn":"557 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
557 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा कराई गई जिसमें 557 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई। इस परीक्षा में 6640 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में 6083 तो दूसरी पाली में 6091 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 557 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दूसरी पाली में 549 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तो दूसरी पाली का इम्तेहान दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कराया गया। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में भी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराई गई। केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रीति तिवारी ने बताया कि 300 अभ्यर्थियों में पहली पाली में 265 और दूसरी पाली में 264 अभ्यर्थी शामिल हुए।
इसी तरह फिरोज गांधी महाविद्यालय, फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी, फिरोज गांधी पालीटेक्निक, वैदिक इंटर कॉलेज, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, संत कंवर राम इंटर कॉलेज, एमजीआईसी समेत अन्य परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।
विज्ञापन
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक डॉ. अंबेदकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 300 अभ्यर्थियों में से 260 ने परीक्षा दी है। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. रूदल यादव ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया गया।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सर्वोदय पीजी कॉलेज में 400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। केंद्राध्यक्ष डॉ. शांतिभूषण सिंह ने बताया कि सह केंद्राध्यक्ष डॉ. उर्मिला गौड़ व अजय यादव ने भी निगरानी की।
बीएड प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों के माथे पर भले ही सुकून नजर आया लेकिन उमस भरी गर्मी से बेहाल भी दिखे। एक तो परीक्षा में आए सवालों ने उलझाया तो वहीं उमस की वजह से भी काफी परेशानी हुई। अभ्यर्थी रुचि जायसवाल, दीपा यादव और शैलजा ने कहा कि पेपर अच्छा रहा। कुछ सवाल भले ही समझ नहीं आ रहे थे जिन्हें बाद में किया।
इसी तरह अभ्यर्थी विनोद, अंशुल कुमार मिश्र और ललित कुमार कोरी ने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। मास्क लगाए रहे। सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया। दोनों पालियों में पेपर काफी अच्छे रहे।
वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पहली पाली के दौरान एक अभ्यर्थी की तबियत अचानक बिगड़ गई। तुरंत चिकित्सक को बुलवाया गया जिन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण किया। तबियत में सुधार होने के बाद अभ्यर्थी ने परीक्षा दी।
जिला अस्पताल के डॉ. प्रांजुल चौरसिया ने बताया कि रागिनी नाम की अभ्यर्थी की तबियत बिगड़ी थी। उसे चक्कर आ रहा था। पानी कम पीने व खाना कम खाने से उसकी हालत खराब हुई थी। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ तो उसने परीक्षा दी।