फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   52 thousand fake certificates were not cancelled, possibility of misuse

Raebareli News: निरस्त नहीं हुए 52 हजार फर्जी प्रमाणपत्र, दुरुपयोग की आशंका

Tue, 08 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 08 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
52 thousand fake certificates were not cancelled, possibility of misuse
रायबरेली। सलोन ब्लॉक के 11 गांवों में फर्जीवाड़ा करके बनाए गए 52,594 जन्म प्रमाणपत्रों को निरस्त कराने के संबंध में पंचायतीराज निदेशक का मार्गदर्शन आ गया है। अब तक इन प्रमाणपत्रों के निरस्त न होने के कारण दुरुपयोग की आशंका है। निदेशक ने महानिदेशक (जन्म-मृत्यु) को डीएम के माध्यम से पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि उन्हीं के स्तर से फर्जी प्रमाणपत्रों को निरस्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन


आरोपी वीडीओ विजय यादव की यूजर आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करके मास्टरमाइंड मो. जीशान व उसके साथियों ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल आदि देशों से जुड़े राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, पंजाब आदि प्रांतों के फर्जी प्रमाणपत्र बनाए थे। प्रमाणपत्रों के दुरुपयोग को रोकने के लिए डीपीआरओ ने प्रमाणपत्रों को निरस्त कराने के लिए सूची शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन


जिले में 18 जुलाई 2024 को सलोन में जन्म प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। यूपी एटीएस के आईजी नीलाब्जा चौधरी और लखनऊ रेंज के आईजी अमरेंद्र सेंगर ने सलोन पहुंचकर जांच करने के बाद आरोपी वीडीओ व ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कोटरा बहादुरपुर निवासी विजय सिंह यादव, सलोन निवासी मास्टरमाइंड मो. जीशान, रियाज और सुहेल खान को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद आरोपी वीडीओ की पूर्व तैनाती वाले गांवों नुरुद्दीनपुर, गढ़ी इस्लाम नगर, लहुरेपुर, सिरसिरा, गोपालपुर में जांच में 19184 फर्जी प्रमाणपत्र मिले थे। बाद में सांडा सैदन, माधौपुर निनैया, औनानीश, पृथ्वीपुर, पाल्हीपुर और दुबहन में प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी। इन गांवों में भी 33410 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मिले। जालसाजों ने 11 गांवों में कुल 52594 फर्जी प्रमाणपत्र बनाए थे।


जांच पूरी होने के बाद अब फर्जी प्रमाणपत्रों को निरस्त कराने के लिए निदेशक को पत्र भेजा गया था। अब निदेशक के स्तर से मार्गदर्शन आ गया है। जल्द ही फर्जी प्रमाणपत्रों के निरस्त होने की उम्मीद है। हालांकि इन प्रमाणपत्रों के दुरुपयोग की आशंका है। कई जिलों में इनका दुरुपयोग करने का प्रयास भी पकड़ में आ चुका है।


कितने प्रमाणपत्र होंगे निरस्त
ग्राम पंचायत फर्जी जन्म प्रमाणपत्र
पाल्हीपुर 13707
नुरुद्दीनपुर 10151
पृथ्वीपुर 9393
सांडा सैदन 4897
माधौपुर निनैया 3746
लहुरेपुर 3780
सिरसिरा 2773
गढ़ी इस्लामनगर 2255
औनानीश 1665
गोपालपुर उर्फ अनंतपुर 225
दुबहन 02
कुल 52594
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed