फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   40 गांवों एसबीएम में मनमानी, सचिवों व प्रधानों से होगी वसूली

40 गांवों एसबीएम में मनमानी, सचिवों व प्रधानों से होगी वसूली

Thu, 31 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
40 गांवों एसबीएम में मनमानी, सचिवों व प्रधानों से होगी वसूली
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की प्रगति की समीक्षा में मनमानी पकड़ में आने के बाद डीएम संजय कुमार खत्री ने 40 गांवों के प्रधानों व सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने सभी को नोटिस देकर तीन दिन में प्रगति सुधारने के आदेश दिए हैं, ऐसा न करने पर प्रसाधनों में की गई मनमानी की धनराशि की वसूली के आदेश दिए हैं।


शासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे प्रसाधनों में पानी की टंकी प्राथमिकता पर बनवाने के आदेश दिए हैं। डीएम ने अधिकारियों की टीम भेजकर जांच कराई तो 40 गांवों में मनमानी पकड़ में आई।
विज्ञापन



उन्होंने प्रगति की समीक्षा की तो जिन गांवों में प्रसाधनों में टंकियां नहीं मिली और निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है, उन गांवों के प्रधानों व सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने जेरी, शिवपुरी, मेड़ौली, चिलौला, रसूलपुर, पड़ीलाकला, बरहुआ, कठवारा, कासोखास, पचखरा, ममुनी, नुरुद्दीनपुर सहित 40 गांवों के प्रधानों व ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों को नोटिस देकर तीन दिन में प्रसाधनों में मिली कमियों को दुरुस्त कराने के आदेश दिए हैं।



ऐसा न करने पर संबंधित धनराशि की वसूली की जाएगी। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि 40 गांवों में मनमानी मिलने के बाद सचिवों को नोटिस देकर तीन दिन में कमियों को दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed