फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू कार खड़े ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौैत, तीन घायल

बेकाबू कार खड़े ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौैत, तीन घायल

Tue, 29 Jan 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार खड़े ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौैत, तीन घायल
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बेकाबू कार खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। इससे ट्रैक्टर के पास खड़े युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



भदोखर थाना क्षेत्र के परमानपुर निवासी जितेंद्र (30), पूरे गोसाई मजरे बसाढ़ निवासी रामविलास (25) सुबह रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर गांव के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर के पास खड़े थे। इसी बीच प्रतापगढ़ से रायबरेली की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर के पास खड़े जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि रामविलास घायल हो गया।
विज्ञापन



साथ ही कार पर सवार लखनऊ जिले के चिनहट थाना क्षेत्र के ज्ञान बिहारी कॉलोनी निवासी हिमांशू, मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खंडेरायपुर निवासी अजय गौतम को भी चोटें आई। उधर, एसओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, भदोखर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल रामविलास काफी देर तक मौके पर ही दर्द से तड़पता रहा। सूचना के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर परिवारीजनों ने घायल को चारपाई पर लिटाया और डीसीएम पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर स्ट्रेचर नहीं मिला तो परिवारीजन चारपाई पर लिटाकर ही उसे वार्ड तक ले गए। इससे लोगों में नाराजगी रही। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed