फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पौने दो घंटे तक कोच फैक्टरी में रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

पौने दो घंटे तक कोच फैक्टरी में रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Fri, 14 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पौने दो घंटे तक कोच फैक्टरी में रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
रायबरेली। अपने एक दिवसीय दौरे पर पहली बार रायबरेली आ रहे पीएम मोदी करीब पौने दो घंटे तक यहां रहेंगे। मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी का न सिर्फ निरीक्षण करेंगे, बल्कि एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन



पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक 16 दिसंबर को 9.50 बजे पीएम मोदी मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। 10 बजे कोच फैक्टरी का निरीक्षण करेंगे।


इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। 11.35 बजे हेलीपैड पहुंचकर प्रयागराज के लिए उड़ान भरेंगे। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगाए जा रहे अंतरजनपदीय बैरियर
पीएम मोदी के दौैरे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंतरजनपदीय बैरियर लगाए जा रहे हैं। लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, उन्नाव जिले की सीमा पर बैरियर लगाए जा रहे हैं।



चुरुआ बार्डर, कुंभी बार्डर, डिघिया (राही), परशदेपुर, टोल प्लाजा, अरखा, गंगाघाट डलमऊ, गंगाघाट गेगासो, दोसड़का और सेमरी पर बैरियर लगाए जाएंगे। प्रत्येक बैरियर पर एक उपनिरीक्षक, छह आरक्षी लगाए जाएंगे। प्रत्येक बैरियर सेक्टर के प्रभारी के एक पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी होंगे। समस्त यातायात व्यवस्था के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed