{"_id":"59b191264f1c1bf97f8b4dad","slug":"51504809254-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोन में गरजा बुल्डोजर, हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलोन में गरजा बुल्डोजर, हटवाया अतिक्रमण
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन में चला बुलडोजर, हटवाया अतिक्रमण
रायबरेली। सलोन तहसील और नगर पंचायत प्रशासन ने गुरुवार को कई मार्गों पर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान गहमा गहमी का माहौल रहा। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटवाने का विरोध किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उनकी एक नहीं चली। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सलोन कस्बे के अलावा ऊंचाहार तिराहा, परशदेपुर रोड़, मानिकपुर रोड सहित अन्य मार्गों पर लोग कब्जा किए हुए हैं। इससे आए दिन घंटों जाम लग जाता है। इस समस्या को देखते हुए तहसील और नगर पंचायत के अधिकारी पुलिस के अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंच गए। अवैध रूप से सड़कों के किनारे गुमटियों आदि रखकर कब्जा करने वालों को जेसीबी की मदद से हटवा दिया। मानिकपुर तिराहा, तहसील चौराहा, ऊंचाहार तिराहे समेत सलोन कस्बे के मेन चौराहे पर परशदेपुर रोड तथा ऊंचाहार रोड के किनारे अवैध तरीके से किए गए कब्जे को हटवा दिया गया। इस दौरान कुछ व्यापारियों और दुकानदारों ने इसका विरोध किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। नायब तहसीलदार पवन कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी पवन किशोर तथा कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला समेत पुलिस व कर्मचारी मौजूद रहे।