{"_id":"5978e7004f1c1b1a348b4807","slug":"51501095680-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने जीता तीज क्वीन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका ने जीता तीज क्वीन का खिताब
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका ने जीता तीज क्वीन का खिताब
रायबरेली। अग्रवाल सुहृद समाज की महिला प्रकोष्ठ को ओर से मंगलवार रात आयोजित तीजोत्सव में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। किसी ने नृत्य करके तो किसी ने कव्वाली गाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में प्रियंका मुरारका को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित तीजोत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष मीनू अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन और सबका स्वागत करके किया। दीपाली जैन और आशा मित्तल ने उड़ी-उड़ी जाए... गीत पर नृृत्य किया। आशी जैन ने मनवा लागे रे... गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सबको आकर्षित किया। शिखा मुरारका, प्रिया मुरारका, डिंपल, पूजा, कल्पना, अर्चना, रुचि, शालू ने सामूहिक नृत्य पेश कर धमाल मचाया। डॉ. गीता कुमार ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि महिलाओं ने कव्वाली गाकर धमाल मचाया।
सुरभि अग्रवाल, शिखा ऐरन ने युगल गीत, कजरा मोहब्बत वाला सुनाया...। समारोह में दो प्रतियोगिताएं हुई। पेपर फ्लावर से बुके बनाने में स्वाती अग्रवाल प्रथम और सपना दूसरे स्थान पर रही। नेल आर्ट प्रतियोगिता में मिली अग्रवाल को पहला और सोनाली को दूसरा स्थान मिला। विभिन्न चरणों को पार करने वाली प्रियंका मुरारका को ताज क्वीन का खिताब दिया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिखा मुरारका, कल्पना अग्रवाल, अंशू, रिषभ, प्रियंका सुशीला आदि मौजूद रहीं।