{"_id":"596520a84f1c1b00278b4604","slug":"51499799720-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बाजार के ऑटो सेंटर में आग, दो लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बाजार के ऑटो सेंटर में आग, दो लाख का सामान जला
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो सेंटर में आग, सामान जला
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में हाथी पार्क के सामने स्थित पालिका बाजार के पूजा ऑटो सेंटर में सोमवार की रात आग लग गई, जिससे सारा सामान जल गया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सत्य नगर निवासी रामसुंदर मिश्र की ऑटो सेंटर की दुकान पालिका बाजार में हैं। देर शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया। इसी दौरान रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। पीड़ित ने बताया कि करीब 14 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पा रहा है। दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। उसने रंजिश में आग लगाए जाने की आशंका जताई है।