{"_id":"5961256c4f1c1b9a6b8b456b","slug":"51499538796-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर जलभराव
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...गड्ढों में फंसी मंत्री की गाड़ी, लगा जाम
तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज कस्बे में गड्ढों में तब्दील रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर जलभराव हो गया है। शनिवार को न सिर्फ राज्यमंत्री सुरेश पासी की गाड़ी जलभराव में फंस गई, बल्कि दो घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। किसी तरह मंत्री की गाड़ी तो निकल गई, लेकिन अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। इस वजह से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राज्यमंत्री सुरेश पासी अपने पैतृक गांव लेंगड़ा मजरे पाकरगांव जा रहे थे। मोहनगंज गड्ढे में उनकी गाड़ी फंस गई। मंत्री की गाड़ी तो किसी तरह निकल गई, लेकिन अन्य वाहन गड्ढे में ही फंसे रहे। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आवागमन ठप हो गया। कस्बे के रहने वाले फैय्याज अहमद, मुस्तकीम अहमद, जिलानी, अशरफ आदि का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे जाम लगा रहता है। इससे परेशानी हो रही है। तिलोई एसडीएम अशोक शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में है। जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।