फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   500 rupees will have to be paid in each subject for scrutiny

स्क्रूटनी के लिए हर विषय में देना होगा 500 रुपये शुल्क

Mon, 20 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
500 rupees will have to be paid in each subject for scrutiny
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आ चुका है। अगर परीक्षाफल से कोई परीक्षार्थी असंतुष्ट है तो वह स्क्रूटनी करवा सकता है। परीक्षार्थियों को इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। यूपी बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसकी अंतिम तिथि 12 जुलाई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के हर प्रश्नपत्र के लिए 500 रुपये सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) शुल्क देना होगा। लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए भी अलग-अलग शुल्क देना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन भरे सन्निरीक्षा आवेदन का विवरण डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के साथ मूल चालान पत्र संलग्न कर पंजीकृत डाक से 12 जुलाई तक परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। बिना ऑनलाइन के सीधे भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे। निर्धारित तिथि के बाद जमा चालान के साथ भेजे गए आवेदन पत्रों पर भी विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed