{"_id":"90a5b8c99a45d41f6a822470c3fe4f87","slug":"50-million-dhanteras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 करोड़ की धनतेरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 करोड़ की धनतेरस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण अंचलों तक के बाजारों में लोग खरीदारी के लिए उमड़े। बाइक और कार बाजार की बल्ले-बल्ले रही। वहीं सोने और चांदी के दामों में गिरावट पर सराफा की दुकानों में भीड़ रही।
बर्तन का बाजार भी खूब चमका। शहर का सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज, यूनियन बैंक तिराहा, गोरा बाजार, रतापुर, पुलिस लाइन आदि प्रमुख बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही।
इस बार सोना-चांदी के भाव कम होने से सराफा बाजार में चहल-पहल रही। सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए पुरुषों व महिलाओं की भीड़ दुकानों पर देखी गई।
सोने-चांदी के सिक्के भी खरीदने में लोगों ने रुचि दिखाई। बाजार में हर कोई अपनी पसंद का सामान खरीदता दिखाई दिया। व्यापारी नेता करीब नौ करोड़ रुपये का कारोबार होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक भीड़ बर्तन की दुकानों पर देखने को मिली। कैपरगंज और मालखाना गली में बर्तन की दुकानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं रही।
चम्मच व कटोरी से लेकर कुकर तो कोई स्टील का बर्तन स्टैंड खरीदता दिखाई दिया। धनतेरस पर हर किसी ने कुछ न कुछ जरूर खरीदा। करीब 10 करोड़ रुपये का बर्तन बाजार चमका।
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और झालर आदि की भी खूब बिक्री हुई। टीवी, फ्रिज व मोबाइल आदि खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर देखी गई। आठ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
चार पहिया गाड़ी खरीदने के लिए शहर के शोरूमों में लोगों की चहल पहल देखी गई। कार समेत अन्य कंपनियों की चार पहिया गाड़ी खूब बिकी। करीब सात करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
वहीं किसानों ने ट्रैक्टर खरीदने में तेजी दिखाई। इसमें चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। कपड़ा बाजार में भी चहल पहल रही। सर्द मौसम की शुरुआत होने पर किसी ने स्वेटर तो किसी ने जैकेट खरीदने में रुचि दिखाई।
महिलाओं ने साड़ी खरीदी। यही नहीं लोगों ने पैंट-शर्ट समेत अन्य कपड़े खरीदे। धनतेरस पर शहर के सभी कपड़े की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। करीब छह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
दोपहिया बाजार भी धनतेरस पर खूब चमका। विभिन्न कंपनियों की बाइक खरीदने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। खासकर युवा वर्ग बाइक खरीदने में आगे रहे।
महिलाओं ने भी स्कूटी खरीदने में रुचि दिखाई। बाइक खरीदने के लिए लोग शाम तक डटे रहे। करीब छह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।