{"_id":"67f17992347b8149f40a1a07","slug":"50-houses-lost-power-due-to-transformer-burnout-raebareli-news-c-101-1-slp1006-130412-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों की बिजली गुल
Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। गर्मी के दस्तक देते ही ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के किनारे प्रदर्शन किया। जल्द बिजली की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
गोड़ा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शुक्रवार शाम वह अचानक जलने लगा, जिसकी वजह से करीब 50 घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। मरम्मत की बात दूर करीब 20 घंटे बीतने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
ग्रामीण राधाकृष्ण त्रिवेदी, ओमकार मिश्र, विनीत शुक्ल, अक्षय वाजपेयी, मौसम, उमेश, अर्पित, भानु त्रिवेदी का कहना है कि कई बार अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। नाराज ग्रामीणों ने गांव के पास प्रदर्शन कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। कहा कि गर्मी में आए दिन यह समस्या बनी रहती है। अवर अभियंता नीतीश दुबे का कहना है कि ट्रांसफार्मर में खराबी की सूचना मिली है। नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। (संवाद)