{"_id":"5fca99618ebc3ecf5747521d","slug":"50-bed-hi-tech-ayurvedic-hospital-to-be-built-in-the-city-raibaraily-news-lko5532357178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेगा 50 बेड का हाईटेक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेगा 50 बेड का हाईटेक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना संक्रमण में आयुर्वेद चिकित्सा की अहम भूमिका सामने आने के बाद जिले में आयुर्वेदिक चिकित्सा के विस्तार का काम शुरू हो गया है। शहर में 50 बेड का हाईटेक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल खुलेगा।
7.44 करोड़ की लागत से बनने वाले तीन मंजिल अस्पताल का काम कार्यदायी विभाग पैकफेड को दिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद अस्पताल के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के साथ ही ओपीडी कक्ष, दवा कक्षा, सामान्य सर्जरी सहित मरीजों को भर्ती करने की सुविधा होगी।
वर्तमान समय में शहर के नयापुरवा में 20 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी चार से छह बेड के 55 से अधिक अस्पताल संचालित हैं।
विज्ञापन
अब शासन ने शहर के नयापुरवा के पास ही उपलब्ध जमीन पर अब 50 बेड का हाईटेक आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पास करने के साथ ही कार्यदायी विभाग भी तय कर दिया है। इस अस्पताल के भवन का निर्माण 7.44 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।
अस्पताल में ऑपरेशन तक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अब तक जिले के किसी भी आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। मरीजों को भर्ती करके इलाज के साथ ही योगा के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी।
आयुष मिशन के तहत जिले में चार आयुर्वेदिक अस्पतालों का निर्माण होगा। 15-15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले यह अस्पताल राजामऊ, सेहंगों, सलेथू और कुंदनगंज में बनवाए जाएंगे। राजामऊ व सेहंगों में काम शुरू हो गया है। सलेथू और कुंदनगंज में जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग की ओर से जिले में योगा को बढ़ावा देने के लिए 28 योग प्रशिक्षकों के चयन के आदेश दिए गए हैं। जिले में संचालित 14 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर इनकी तैनाती की जाएगी। एक-एक महिला और पुरुष प्रशिक्षण तैनात होंगे।
सेंटरों पर आयुर्वेद की चिकित्सीय सेवा के साथ ही लोगों को योगा के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोगों को आयुर्वेद और योग के माध्यम से सेहतमंद बनाने का काम होगा। शासन का पत्र आने के बाद यहां योग प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी महीने काम शुरू होने की उम्मीद है।
जिला मुख्यालय पर 50 बेड के हाईटेक आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी चार-चार बेड के चार अस्पताल बनेंगे। दो अस्पतालों के निर्माण का काम शुरू भी हो गया है। हेल्थ वेलनेस सेंटरों के लिए 28 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी शासन से पत्र मिलने के बाद शुरू कर दी गई है।- डॉ. अरुण कुमार कुरील, जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी