फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   5 people died in road accident

मवेशी आने पर पलटी टवेरा, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच मरे

Sun, 30 Jun 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
5 people died in road accident
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार क्षेत्र में हादसे में दुर्घटना ग्रस्त कार। - फोटो : KANPUR
खीरों (रायबरेली)। रायबरेली-उन्नाव सीमा पर शनिवार की शाम मवेशी आने पर एक एसयूवी पलट गई। इससे एसयूवी में सवार एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत हो गई। मरने वालों में दो बहनें, पिता और चाचा शामिल है। हादसे में छह लोग घायल भी हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी चौथी लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

चूंकि यह हादसा बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। इसलिए बिहार थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव की रहने वाली माधुरी (20) की इसी माह 26 जून को सरेनी थाना क्षेत्र के उसरो गांव निवासी अरविंद के साथ शादी हुई थी। शनिवार को परिवार के लोग चौथी लाने उसरो गांव गए थे। शाम को माधुरी को विदा कराकर परिवार के लोग एसयूवी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के आकमपुर गांव के पास सामने से एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में एसयूवी कई पल्था खाते हुए पलट गई। इससे उसमें सवार माधुरी, उसके पिता बुद्धीलाल (50), चाचा गंगाराम (40) और छोटीखेड़ा गांव के रहने वाले रिश्तेदार हीरालाल (60) की मौके पर मौत हो गई।
हादसे में घायल चालक दिनेश पासी (30) ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। जबकि माधुरी की बहन मोनी (15), चचेरा भाई सर्वेश (20) पुत्र चतुरी, मौरावां थानाक्षेत्र के छोटीखेड़ा निवासी मामा शंकर (36) पुत्र हीरालाल, रायबरेली के मझिगवां निवासी अजीत (45) पुत्र गंगाराम, धर्मेंद्र (30) पुत्र गंगाराम, पंकज (30) पुत्र हीरालाल कार में फंसकर घायल हो गए।
घायलों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सुमेरपुर पीएचसी भेजा गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में माधुरी का भाई रानू बाल-बाल बच गया। इधर हादसे की खबर गांव पहुंची तो यहां रोना पिटना मच गया। खीरों एसओ अरुण सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना मिली है।
गम में बदल गई घर की खुशियां
इधर, सभी माधुरी के घर आने का इंतजार कर रहे थे। सभी में माधुरी से मिलने को लेकर उत्सुकता थी, क्योंकि शादी के बाद वह पहली बार घर आ रही थी। पकवान बनाए जा रहे थे। हर तरफ खुशी का माहौल था। शाम को हादसे की खबर पहुंची तो यह खुशी पलभर में गम में तब्दील हो गई। रोना पिटना मच गया।

घर के अंदर से चीखें गूंजी तो पड़ोसी और गांव के अन्य लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों को भी घटना की जानकारी हुई तो वह भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। वहां पर मौजूद लोग उस घरी को कोस रहे थे, जब सभी माधुरी को लाने के लिए घर से निकले थे। मां सरस्वती, भाई बिंदा प्रसाद, रामू, बहन गुड़िया रह-रहकर रो पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed