फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   5.34 lakh poor toilets will be repaired

5.34 लाख गरीबों का बड़ी राहत, शौचालयों की होगी मरम्मत

Sun, 19 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
5.34 lakh poor toilets will be repaired
रायबरेली। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक बनवाए गए 5.34 लाख व्यक्तिगत शौचालयों की मरम्मत अब लोगों को नहीं करनी पड़ेगी। शौचालयों की मरम्मत सरकार स्वयं कराएगी। इसकेे लिए लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद जर्जर शौचालयों की दशा को सुधारने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 5.34 लाख व्यक्ति शौचालय अब तक बनवाए गए हैं। तमाम ऐसे शौचालय हैं जो मरम्मत के अभाव में निष्प्रयोज्य हैं। शौचालयों के दरवाजे टूट गए हैं। गड्ढे भर गए हैं। कुछ लोग तो शौचालयों की मरम्मत करवा लेते हैं, लेकिन तमाम गरीब शौचालयों की मरम्मत नहीं करवा पाते हैं।
विज्ञापन

मामले में शासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालयों के रेट्रोफिटिंग के आदेश दिए हैं। इसके लिए लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पंचायतीराज डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के बाद ब्लॉक के माध्यम से शौचालयों के गड्ढों में परिवर्तन, दरवाजे बदलने का काम, जंक्शन चैंबर निर्माण, सुपर स्ट्रक्चर निर्माण, पानी की टंकी आदि का काम कराया जाएगा। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करके मरम्मत के संबंध में जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नहीं मिला शौचालय, ऑनलाइन करें आवेदन
जिले में जो लोग स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं, वे इस सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उन्हें शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। हालांकि ऑनलाइन आवेदन के बाद पात्रता की जांच जरूर की जाएगी।

जिले में अब तक 5.34 लाख व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए हैं। शौचालयों के मरम्मत कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इसकेे लिए लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही जिन लोगों को अब तक शौचालय की सुविधा नहीं मिली है। वह भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राहुल सिंह, जिला सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed