फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   4838 students received fee reimbursement of 282.51 lakh in the district

जिले में 4838 स्टूडेंट्स को मिली 282.51 लाख की शुल्क प्रतिपूर्ति

Fri, 04 Oct 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
4838 students received fee reimbursement of 282.51 lakh in the district
रायबरेली। फिरोज गांधी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट (एफजीआईईटी) में बुधवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रथम चरण में जिले के 4838 छात्र-छात्राओं को 282.51 लाख रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरित की गई। इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार ने 235 छात्र-छात्राओं में शुल्क प्रतिपूर्ति का स्वीकृत प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन

इस में इस साल प्रथम चरण में सामान्य वर्ग के 900 छात्र-छात्राओं में 119.75 लाख, अनुसूचित जाति के 1817 छात्राओं में 98.21 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1837 छात्र-छात्राओं में 48.83 लाख एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 284 छात्र-छात्राओं में 15.72 लाख रुपये की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि अंतरित की गई छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि वितरण का प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए सभी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

उन्होंने सामान्य वर्ग के 164, अनुसूचित जाति के 47, अनुसूचित जनजाति के दो, पिछड़ा वर्ग के 12 एवं अल्पसंख्यक के 12 स्वीकृति पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामचंद्र दुबे, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी, आशीष पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed